1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहा अली खान की बेटी इनाया पिता कुणाल खेमू से इस भाषा में करती हैं बात, देखें ये क्यूट वीडियो

सोहा अली खान की बेटी इनाया पिता कुणाल खेमू से इस भाषा में करती हैं बात, देखें ये क्यूट वीडियो

 Published : Feb 01, 2020 07:06 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 07:06 pm IST

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया का जन्म साल 2017 में हुआ था।

soha ali khan Kunal Kemmu daughter inaaya- India TV Hindi
बेटी इनाया के साथ कुणाल खेमू

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने कुछ दिन पहले ही अपनी शादी की पांचवी सालगिरह मनाई। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर सहित पूरी फैमिली वेडिंग फंक्शन में एन्जॉय करती दिखाई दी। अब सोहा ने अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति कुणाल और बेटी इनाया अलग ही भाषा में बात करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की क्यूटनेस देख आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। सोहा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'पिता और बेटी वास्तव में अपनी खुद की भाषा बोलते हैं...।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कुणाल खेमू इन दिनों अपकमिंग मूवी 'मलंग' में बिजी हैं, जिसमें दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, सोहा अली खान इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन