नई दिल्ली: सोहा अली खान का मानना है कि अच्छी लाइफस्टाइल के लिए पैसा जरूरी है, लेकिन यह सब कुछ नहीं है। उनका कहना है कि वह खुद की शख्सियत से जुड़ी रहना चाहती हैं।
Related Stories
यह पूछे जाने पर कि एक अभिनेत्री होने के नाते आखिर ग्लैमर और इंडस्ट्री की चकाचौंध से वह उतनी जुड़ी हुई क्यों नहीं हैं?
इस पर सोहा ने आईएएनएस से कहा, "मेरा हमेशा से हर चीज को लेकर अलग दृष्टिकोण रहा है। मैं शोहरत को अधिक तवज्जो नहीं देती। मैं समझती हूं कि पैसा जरूरी है क्योंकि खुद की पसंद के लिए वित्तीय आजादी होनी जरूरी है। मुझे अपनी शर्तो पर जीने और अच्छी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए पैसा चाहिए लेकिन यह सिर्फ वहीं तक ही सीमित है। मैं पैसे को लेकर पागल नहीं हूं। शोहरत मेरे व्यक्तित्व का मेन एलामेंट नहीं हो सकता क्योंकि आज जो भी स्टार है, उसे कल भुला दिया जाएगा।"