1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #MeToo: अब सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर लगाए संगीन आरोप

#MeToo: अब सोना महापात्रा ने कैलाश खेर पर लगाए संगीन आरोप

 Published : Oct 10, 2018 07:15 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 07:15 pm IST

अब सोना महापात्रा ने भी कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

#MeToo- India TV Hindi
#MeToo

नई दिल्ली: हाल ही में सिंगर कैलाश खेर पर दो महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद कैलाश खेर ने उनसे माफी भी मांगी। लेकिन अब सोना महापात्रा ने भी कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोना महापात्रा ने ट्वीट करके लिखा है कि उनकी मुलाकात कैलाश खेर से पृथ्वी कैफ पर एक कंसर्ट के दौरान हुई। दोनों साथ में परफॉर्म करने वाले थे। इस मौके पर कैलाश ने उनकी जांघ पर हाथ फेरा और कहा तुम बहुत सुंदर हो। मुझे खुशी है कि तुम्हें संगीतकार मिला कोई एक्टर नहीं।

सोना ने बताया इसके बाद जब वो और कैलाश खेर ढाका में एक शो के लिए पहुंचे, तो वो वहां लगातार कॉल कर रहे थे, उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कैलाश खेर ने शो के आयोजकों के फोन से मुझे कॉल किया और रूम में मिलने को बुलाया।

सोना महापात्रा ने यह भी कहा कि उनके साथ मैंने कई प्रोजेक्ट में काम किया है। उन्होंने मुझसे फेवर के लिए मेरे पार्टनर राम संपथ से भी संपर्क किया।

Also Read:

विकास बहल ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी को भेजा कानूनी नोटिस

आलोक नाथ पर लगा सेक्शुअल हरैसमेंट का तीसरा आरोप

ऐश्वर्या राय ने भी मी टू पर दिया बयान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन