1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, यह हैंडसम ऐक्टर था उनका पहला क्रश

सोनाक्षी सिन्हा ने किया खुलासा, यह हैंडसम ऐक्टर था उनका पहला क्रश

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2017 08:53 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 08:53 pm IST

बॉलीवुड की ‘दबंग’ ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अपने को-ऐक्टर के साथ इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के दौरान वह असहज महसूस करती हैं...

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha

मुंबई: बॉलीवुड की ‘दबंग’ ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अपने को-ऐक्टर के साथ इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के दौरान वह असहज महसूस करती हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना के साथ सोनाक्षी आगामी फिल्म 'इत्तेफाक' के प्रचार के लिए स्पेशल शो 'इंटेरोगेशन विद करण जौहर' में दिखाई दीं।

फिल्म में सिद्धार्थ को लुभाने के दृश्य के बारे में पूछे जाने पर सोनाक्षी ने कहा, ‘हर कालाकार के लिए एक चीज जरूर होती है, जिसमें वे असहज होते हैं। चाहे वह कॉमेडी हो, भावनात्मक दृश्य हों या कामोत्तेजक दृश्य हों।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बेहद असहज थी। मैं अच्छी कलाकार हूं, इसलिए ऐसा नहीं दिख रहा था।’ सोनाक्षी ने शो में खुलासा किया कि बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन उनका क्रश थे।

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan

सोनाक्षी ने ऋतिक के बारे में कहा, ‘वह स्कूल में मेरा पहला क्रश थे और जब उनकी फिल्म रिलीज होती थी, तो मैं बहुत खुश हुआ करती थी। वह एकमात्र अभिनेता थे, जिनका पोस्टर मेरे कमरे में था और मैं रोजाना अपने घर के एक लड़के को अलग-अलग पोस्टरों पर उनके ऑटोग्राफ लाने के लिए भेजती थी। वही एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जिनके साथ मैंने ऐसा किया।’ 'इत्तेफाक' शुक्रवार को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन