1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार फिर नए सिरे से तैयार किया हनी सिंह का 'Love Dose'

सोनाक्षी सिन्हा ने एक बार फिर नए सिरे से तैयार किया हनी सिंह का 'Love Dose'

 Published : Jun 23, 2018 06:50 am IST,  Updated : Jun 23, 2018 06:50 am IST

सोनाक्षी सिन्हा और यो यो हनी सिंह की जोड़ी वाला सुपरहिट गाने ‘लव डोस’ ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। अब एक बार फिर से यह गाना फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में आई खबर के मुताबिक इस गाने को नए सिरे से दोबारा लिखा गया है।

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Sonakshi Sinha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और यो यो हनी सिंह की जोड़ी वाला सुपरहिट गाने ‘लव डोस’ ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। अब एक बार फिर से यह गाना फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। दरअसल हाल ही में आई खबर के मुताबिक इस गाने को नए सिरे से दोबारा लिखा गया है और सोनाक्षी इसे द-बंग टूर के दौरान गाएंगी। सोनाक्षी ने लड़की के नजरिए से इसे फिर से लिखा है और इसे हर शहर के एक्ट के हिस्से के रूप में पेश किया जाएगा।

यह यात्रा अटलांटा में शुक्रवार से शुरू होगी। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, जैकलिन फर्नाडीस और डेजी शाह जैसे सितारे भी शामिल होंगे। सोनाक्षी ने कहा, "मैं दौरे को लेकर उत्साहित हूं, इसलिए मैं सिर्फ डांस ही नहीं करूंगी, बल्कि कुछ खास गाऊंगी भी।" उन्होंने कहा, "मेरी संगीत टीम और मैंने हनी सिंह के अपने पसंदीदा गीतों में से एक 'लव डोज' की एक नई प्रस्तुति तैयार की है, हनी सिंह के साथ मेरे पसंदीदा गीत में लड़कियों के दृष्टिकोण से बदलाव किया गया है।"

सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री अमेरिका और कनाडा में दौरे के हिस्से के रूप में नई गायकी का अंदाज पेश करने जा रही हैं। गौरतलब है कि इसके अलावा सोनाक्षी पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न’ की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन