1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लेटेस्ट तस्वीर में पति गोल्डी बहल के साथ नजर आईं सोनाली बेंद्रे, हर कदम पर साथ हैं हमसफर

लेटेस्ट तस्वीर में पति गोल्डी बहल के साथ नजर आईं सोनाली बेंद्रे, हर कदम पर साथ हैं हमसफर

 Published : Jul 10, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 04:20 pm IST

सोनाली बेंद्रे ने पिछले ही दिनों फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वह इन दिनों कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। इसके बाद से सोनाली फैंस और फिल्मी हस्तियां उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। बता दें कि सोनाली इस जानलेवा बीमारी के इलाज के लिए फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं।

sonali bendre goldie behl- India TV Hindi
sonali bendre goldie behl

नई दिल्ली: सोनाली बेंद्रे की एक और ताजा तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल की बाहों में हैं और पति गोल्डी उनके माथे पर किस करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि उनके हमसफर हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं। वो उन्हें ताकत दे रहे हैं। बॉलीवुड अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने पिछले ही दिनों फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वह इन दिनों कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं। इसके बाद से सोनाली फैंस और फिल्मी हस्तियां उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। बता दें कि सोनाली इस जानलेवा बीमारी के इलाज के लिए फिलहाल न्यूयॉर्क में हैं। इस बीमारी पता चलने के अब 6 दिन बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हालत की जानकारी भी अपने फैंस को दी है। गौरतलब है कि सोनाली लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों के साथ जुड़ी हुई हैं।

अब एक बार फिर से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं अपने पसंदीदा लेखक इसाबेल एलेंडे के बारे में बताऊं। वह लिखते हैं, हमें नहीं पता कि हम अंदर से कितने मजबूत हैं जब तक हमें अपनी पूरी ताकत दिखाने के लिए मजबूर न कर दिया जाए।"

सोनाली ने आगे लिखा कि, उन्होंने अपने चाहने वालों से जो प्यार मिल रहा है कि उसके लिए वह बहुत आभारी हैं। उन्होंने पसंदीदा लेखक की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कहानियों से मुझे बहुत लड़ने और आगे बढ़ने की हिम्मत मिल रही है। उन्होंने आगे लिखा, वह सिर्फ एक सकारात्मक सोच के साथ लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन