1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया फनी वीकेंड मीम, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया फनी वीकेंड मीम, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

 Published : Mar 01, 2021 03:27 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 03:27 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने चाहने वालों के बीच एक फनी वीकेंड मीम शेयर किया है, जिस पर लोग काफी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

sonali bendre- India TV Hindi
sonali bendre Image Source : INSTAGRAM/@IAMSONALIBENDRE

बॉलीवुड स्टार सोनाली बेंद्रे रविवार के बाद आने वाले सोमवार को काफी नापसंद करती हैं, ऐसा हम नहीं बल्कि उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट कह रहा है। अभिनेत्री ने रविवार को एक मजेदार मीम अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया और कहा कि 'क्या हम सोमवार को ऑप्शलन कर सकते हैं?'

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ने अपने इस मीम को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुद पर फीचर की गई दो तस्वीरों को शेयर किया है। इस तस्वीर में उन्होंने वीकेंड के बाद सोमवार के आने के खौफ पर जोर दिया है।

पोस्ट में एक कोलाज है, जिसमें दो तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में सोनाली मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। जिसमें वह रविवार की दोपहर को एंजॉय करने की बात कर रही हैं। दूसरी ओर, अगली तस्वीर में एक चौंकती हुई सोनाली को देखा जा सकता है, जिसमें उनका एक हैरान चेहरा नजर आ रहा था। इस तस्वीर में कैप्शन में लिखा, ''जब कुछ घंटे बाद सोमवार का अहसास होता है।''

इस पोस्ट में कैप्शन में 'सरफ़रोश' की स्टार ने लिखा, "क्या हम कृपया सोमवार को ऑप्शनल बना सकते हैं?" 

लाखों फैंस इस तस्वीर को लाइक्स कर चुके हैं, जबकि हजारों की संख्या में लोग इस पोस्ट पर कमेंट्स कर चुके हैं।

एक यूजर ने लिखा, "न केवल आप हम सभी सोमवार से डरते हैं..." कई यूजर्स अभिनेत्री की इस पोस्ट में लिखी बात से सहमति जताते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां पढ़ें -

शाहरुख खान ने पेश की आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' की पहली झलक, लिखा- 'ये कॉमेडी थोड़ी डार्क है...'

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की तारीख का ऐलान, जानें - कब रिलीज होगी यह फिल्म

शुरू हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग, मल्टी स्टार कास्ट से फुली लोडेड होगी ये फिल्म

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन