1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने ट्विस्ट के साथ किया #SareeTwitter चैलेंज, तस्वीर देखतें ही कहेंगे Awww..

सोनम कपूर ने ट्विस्ट के साथ किया #SareeTwitter चैलेंज, तस्वीर देखतें ही कहेंगे Awww..

 Published : Jul 18, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 02:02 pm IST

Sonam Kapoor Saree Twitter Challenge: सोनम कपूर भी अब #SareeTwitter चैलेंज पूरा करने की लिस्ट में शामिल हो गई हैँ। उन्होंने ट्विटर पर अपनी बहुत प्यारी सी फोटो शेयर की है।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : INSTAGRAM

इन दिनों सभी लोगों के सिर पर #SareeTwiiter चैलेंज चड़ा हुआ है। हर कोई अपनी साड़ी पहन फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। सिर्फ बॉलीवुड नहीं राजनीति में भी इस चैलेंज को फॉलो किया जा रहा है। अब सोनम कपूर(Sonam kapoor) ने इस चैलेंज को पूरा किया है। मगर उन्होंने यह चैलेंज एक ट्विस्ट के साथ पूरा किया है।

सोनम अपने फैशन सेन्स से कभी फैन्स को निराश नहीं करती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसे ही किया है। सोनम कपूर ने साड़ी में अपनी फोटो शेयर की है। उन्होंने After-before के ट्विस्ट के साथ यह चैलेंज अपनाया है।

सोनम ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की हैं। एक बचपन की फोटो है जिसमें उन्होंने साड़ी पहन रखी है। दूसरी फोटो में वह पर्पल कलर की साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहनीं नजर आ रही हैं। सोनम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- #SareeTwitter Before-After।

सिर्फ सोनम कपूर नहीं और भी कई एक्ट्रेस ने साड़ी चैलेंज एक्सेप्ट किया है। शबाना आजमी, यामी गौतम, रेणुका शहाणे, टिस्का चोपड़ा जैसी कई सेलिब्रिटीज ने यह चैलेंज अपनाया है।

ऐसे में आयुष्मान कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने भी अपनी साड़ी लुक की तस्वीर शेयर कर दी। आयुष्मान ने ब्लू कलर की साड़ी पहने हुए है। वह बड़े ही बिदांस अंदाज में स्कूटर के ऊपर बैठे हुए नजर आ रहे है। दरअसल यह आयुष्मान खुराना का आने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में किरदार होने वाला है।

Also Read:

Dabangg 3 में आइटम सॉन्ग करेंगी मलाइका अरोड़ा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सस्ती कॉपी कहने पर तापसी पन्नू का चौका, कहा- बताओ कैसे बनते हैं महंगी कॉपी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन