1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: सोनम कपूर आवारा जानवरों की करेंगी मदद, किया ये ऐलान

कोरोना वायरस: सोनम कपूर आवारा जानवरों की करेंगी मदद, किया ये ऐलान

 Published : Apr 05, 2020 11:21 am IST,  Updated : Apr 05, 2020 11:49 am IST

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

sonam kapoor coronavirus- India TV Hindi
सोनम कपूर ने जानवरों की मदद का किया ऐलान

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया। अब इस लिस्ट में सोनम कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने जानवरों की मदद करने का ऐलान किया है। 

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ 'भाने' नाम के कपड़ों की कंपनी चलाती हैं। अब इसका पूरा मुनाफा जानवरों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमारा भाने का हेडक्वार्टर हमेशा आवारा जानवरों से घिरा रहता है। लॉकडाउन की वजह से इनके पास खाने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए भाने ने फैसला किया है कि कंपनी का 100 फीसदी मुनाफा सड़क के इन साथियों पर इस्तेमाल किया जाएगा।

बता दें कि शाहरुख खान, अक्षय कुमार, कपिल शर्मा, ऋतिक रोशन, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये आंकड़ा 3 हजार के पार पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन