1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ससुराल में 2 महीने बिताकर जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई पहुंची सोनम कपूर

ससुराल में 2 महीने बिताकर जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई पहुंची सोनम कपूर

 Published : Jun 08, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 06:58 pm IST

एक दिन पहले अभिनेत्री ने संकेत दिया था कि वह जल्द ही उड़ान भरने वाली हैं। सोनम ने लिखा था, "मेरे सारे बैग पैक हो चुके हैं और मैं जाने के लिए तैयार हूं..कहीं भी..यहीं कहीं..मैं यात्रा को मिस कर रही हूं।"

sonam kapoor- India TV Hindi
ससुराल में 2 महीने बिताकर जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई पहुंची सोनम कपूर Image Source : SONAM KAPOOR/ INSTAGRAM

मुंबई: लॉकडाउन के दो महीने दिल्ली में अपने ससुराल में बिताने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा आज मुंबई पहुंच गई हैं। नौ जून को अपने जन्मदिन से एक दिन पहले सोनम मुंबई पहुंची हैं। अपने पति आनंद आहूजा के साथ मिलकर अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए, जिसमें उन्हें घर पर अपनी बहन के साथ वक्त बिताते देखा जा सकता है।

सोनम एक तस्वीर में रिया के साथ पोज देती नजर आईं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अपनी बहन के पास लौटी हूं। धन्यवाद मेरे असाधारण पति।"

sonam kapoor
Image Source : SONAM KAPOOR INSTAGRAMsonam kapoor

एक दिन पहले अभिनेत्री ने संकेत दिया था कि वह जल्द ही उड़ान भरने वाली हैं। सोनम ने लिखा था, "मेरे सारे बैग पैक हो चुके हैं और मैं जाने के लिए तैयार हूं..कहीं भी..यहीं कहीं..मैं यात्रा को मिस कर रही हूं।"

सोनम कपूर लॉकडाउन में मिस कर रही हैं ट्रेवल करना, शेयर की तस्वीर

वहीं सोनम ने इससे पहले बिस्तर पर लेटे अपनी एक तस्वीर साझा की, इसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "बिस्तर पर लेटना मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है।"

सोनम लॉकडाउन के शुरु होने से लेकर अभी तक दिल्ली में ही हैं। लॉकडाउन के चलते वह अपनी परिवार मां, पिता अनिल कपूर, भाई-बहन के पास नहीं जा पाईं थी। वह सोशल मीडिया पर परिवार के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

सोनम को आखिरी बार 'द जोया फैक्टर' (2019) में पर्दे पर देखा गया था, जो अनुजा चौहान की साल 2008 में आई इसी नाम की एक उपन्यास का रूपांतरण है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन