1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' को 9 साल हुए पूरे, शेयर किया पोस्ट

सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' को 9 साल हुए पूरे, शेयर किया पोस्ट

 Written By: IANS
 Published : Aug 06, 2019 10:06 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 10:08 pm IST

सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' को 9 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 9 साल पूरे होने पर सोनम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'आयशा' के नौ साल पूरे हो जाने के मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर(Sonam kapoor) ने कुछ यादें ताजा की हैं। सोशल मीडिया पर सोनम ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा कि इसमें काम करना उनके लिए एक क्रेजी एडवेंचर के समान था।

सोनम कपूर ने मंगलवार को फिल्म का एक छोटा सा वीडियो साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "आयशा मेरे लिए एक किरदार कम, प्रिय मित्र की भांति रहा। यह फिल्म और इसमें काम करने वाले सभी लोग मेरे दिल के बेहद करीब हैं। सेट पर इधर-उधर जाना, अलग-अलग स्थानों पर शूटिंग करना और अपना कार्य करना यह सभी एक क्रेजी एडवेंचर रहा। 'आयशा' के नौ साल पूरे होने की बधाई।"

फिल्म का निर्देशन राजश्री ओझा ने किया है और इसमें अभय देओल, साइरस साहूकार, अरुणोदय सिंह, इरा दुबे और अमृता पुरी ने भी काम किया है।

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने कहा वो नहीं करेंगी किसी #MeToo आरोपी के साथ काम, लव रंजन की तरफ इशारा?

Article 370 हटने से पड़ा आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' पर असर, कैंसिल हुई फिल्म की शूटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन