1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने कहा वो नहीं करेंगी किसी #MeToo आरोपी के साथ काम, लव रंजन की तरफ इशारा?

दीपिका पादुकोण ने कहा वो नहीं करेंगी किसी #MeToo आरोपी के साथ काम, लव रंजन की तरफ इशारा?

 Published : Aug 06, 2019 07:04 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 07:13 pm IST

दीपिका पादुकोण ने पहली बार इस बारे में अपनी राय प्रकट की है।

दीपिका पादुकोण- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वो यौन उत्पीड़न के आरोपी लव रंजन के साथ काम करने वाली हैं। ये खबर तब उड़ी जब वो और रणबीर कपूर निर्देशक लव रंजन के घर के बाहर स्पॉट हुए। जैसे ही ये खबर वायरल हुई दीपिका पादुकोण के फैन्स को बहुत बुरा लगा और वो ट्विटर पर #NotMyDeepika हैशटैग ट्रेंड के साथ दीपिका से रिक्वेस्ट करने लगे कि वो ऐसे किसी डायरेक्टर के साथ काम ना करें जिन पर यौन शोषण का आरोप लगा है। दीपिका ने उस वक्त तो कुछ नहीं कहा था लेकिन अब वोग को दिये इंटरव्यू में दीपिका ने जो कहा है ये जानकर उनके फैन्स खुश जरूर होंगे।

दीपिका पादुकोण ने वोग को दिए इंटरव्यू में ये साफ कर दिया है कि वो यौन उत्पीड़न के आरोपी के साथ काम नहीं करेंगी। दीपिका से पूछा गया था कि क्या वो किसी ऐसे शख्स की फिल्म में काम कर सकती हैं जिस पर यौन शोषण का आरोप लगा है, इस पर दीपिका ने तुरंत कहा- नहीं वो ऐसे किसी आरोपी की फिल्म में काम नहीं कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की भूमिका में हैं। उनके साथ इस फिल्म में लीड रोल में विक्रांत मेस्सी हैं। वहीं दीपिका पादुकोण कबीर खान की फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में वो कपिल देव की वाइफ के रोल में होंगी जिसका रोल उनके पति रणवीर सिंह ही कर रहे हैं।

Also Read:

'लाल सिंह चड्ढा' के लिए आमिर खान कर रहे हैं 20 किलो वजन कम

Article 370 हटने से पड़ा आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' पर असर, कैंसिल हुई फिल्म की शूटिंग

Article 370 हटने पर फूटा पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का गुस्सा, अन्य पाक सेलेब्स ने दिए ये रिएक्शन

आर्टिकल 370 पर कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी का खुलकर किया समर्थन, लिखा- वो मिस्टर मोदी ही हैं जो...

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन