1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्वारंटाइन में सोनम कपूर ऐसे कर रही हैं सास से बात, वीडियो वायरल

क्वारंटाइन में सोनम कपूर ऐसे कर रही हैं सास से बात, वीडियो वायरल

 Published : Mar 20, 2020 11:14 am IST,  Updated : Mar 20, 2020 01:53 pm IST

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह से सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने लंदन से लौटने के बाद खुद को अलग रखा है।

सोनम कपूर - India TV Hindi
सोनम कपूर 

मुंबई: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा हाल ही में लंदन से मुंबई वापस लौटे हैं। कोरोना वायरस को लेकर सरकार की तरफ़ से जो एडवायज़री जारी की गयी है उसके तहत दोनों पति-पत्नी ने 14 दिनों तक ख़ुद को आइसोलेशन में

रखा है। ऐसा कोविड 19 वायरस की चेन को बढ़ाने की संभावना को ख़त्म करने के लिहाज़ से किया जा रहा है। सोनम इन दिनों दिल्ली में अपनी ससुराल में एकांतवास में रह रही हैं, पति आनंद भी यहीं हैं।

सोनम कपूर का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने कमरे की खिड़की से नीचे खड़ी अपनी सास प्रिया आहूजा से बात करती नज़र आ रही हैं। सोनम कपूर का ये वीडियो ग्लैमर एलर्ट नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

जाह्नवी कपूर और अनुष्का शर्मा ने किया हैवी वर्कआउट

सोनम के अलावा भी कई बॉलीवुड सितारे एहतियात के तौर पर क्वारंटाइन में हैं। इनमें सलमान ख़ान, कटरीना कैफ़, एशा देओल जैसे सितारे भी शामिल हैं।

कोरोना का बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री पर भी गहरा असर पड़ा है। कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघर बंद हो गए हैं और फ़िल्मों की शूटिंग भी रोक दी गयी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन