1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं सोनम कपूर, फैन्स को आयोडीन नमक खाने की सलाह दी

आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं सोनम कपूर, फैन्स को आयोडीन नमक खाने की सलाह दी

 Published : Aug 23, 2019 10:17 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 10:17 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' (The Zoya Factor) में नजर आएंगी।

आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं सोनम कपूर- India TV Hindi
आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं सोनम कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, वो फैन्स से वहां सीधा बात करती हैं और निजी जिंदगी के बारे में भी बात करती रहती हैं। इस बीच सोनम कपूर ने अपने बारे में एक ऐसी बात बताई है जिसे सुनकर सोनम के फैन्स उदास हो सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया में खुलासा किया कि वो आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर ने लिखा है- सभी शाकाहारी लोगों के लिए एक जरूरी नोट! कृपया सुनिश्चित करें कि आप आयोडीन युक्त नमक का ही इस्तेमाल ही करें। मुझे हाल ही में पता चला कि मेरे अंदर आयोडीन की कमी है। टेबल सॉल्ट इस कमी को दूर करने के लिए सबसे आसान रास्ता है। शुक्रिया आप सभी का। लव यू!

आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं सोनम कपूर
आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' (The Zoya Factor) में नजर आएंगी। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ दुलेकर सलमान लीड रोल में हैं।

बता दें कि 'द ज़ोया फैक्टर' की कहानी इसी नाम से लिखे गए अनुजा चौहान के नॉवेल पर आधारित है। इसमें एक लड़की है, जो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी मानी जाती है। 

इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। सोनम के अपोजिट दलकीर सलमान भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। यह फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।

सोनम इससे पहले 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म में नज़र आई थीं, जिसमें अनिल कपूर ने उनके पिता का किरदार निभाया था। सोनम 'संजू', 'वीरे दी वेडिंग', 'पैडमैन', 'प्रेम रतन धन पायो', 'नीरजा' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

Also Read:

एक बार फिर सलमान-आमिर खान की बनेंगी दमदार जोड़ी, इस फिल्म के सीक्वल में करेंगे काम

The Zoya Factor Motion Poster: हाथ में बैट और हेलमेट पकड़े देवी अवतार में नज़र आईं सोनम कपूर!

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी की फोटोज हुईं वायरल, आपने देखी क्या?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन