1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर सलमान-आमिर खान की बनेंगी दमदार जोड़ी, इस फिल्म के सीक्वल में करेंगे काम

एक बार फिर सलमान-आमिर खान की बनेंगी दमदार जोड़ी, इस फिल्म के सीक्वल में करेंगे काम

 Published : Aug 22, 2019 12:32 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 12:39 pm IST

सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक बार फिर नजर आने वाली है। दोनों 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल में साथ में नजर आने वाले हैं।

Aamir khan and Salman khan- India TV Hindi
Aamir khan and Salman khan

आमिर खान और सलमान खान बॉलीवुड के खास दोस्तों में से एक हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। सलमान और आमिर एक साथ कई फिल्मों में नजर भी आ चुके हैं। फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में दोनों की कॉमेडी टाइमिंग शानदार थी और यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोष ने दो साल पहले फिल्म के सीक्वल बनाने की बात कही थी। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म के सीक्वल में फिर से अमर और प्रेम की जोड़ी नजर आ सकती है।

एशियन एज की रिपोर्ट्स के मुताबिक अंदाज अपना अपना के राइटर दिलीप शुक्ला ने 1994 में आई फिल्म के सीक्वल बनने की बात कही है। उन्होंने साथ ही कहा फिल्म से तीन नए लोग भी जुड़ेंगे।

दिलीप शुक्ला ने बताया प्रोड्यूसर विनय सिन्हा की बेटी प्रीति सिन्हा ने उन्हें फिल्म का सीक्वल लिखने के लिए कहा है। दिलीप ने कहा- किसी भी फिल्म का सीक्वल लिखना आसान नहीं होता है। मुझे पहले के मुताबिक और बेहतर लिखना होगा। साथ ही यह सीक्वल सलमान खान और आमिर खान के बिना अधूरा है। वह भी तीन नए मेम्बर के साथ नजर आएंगे।

पहले आईं रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह, वरुण धवन और रणबीर कपूर इस फिल्म से जुड़ सकते हैं।

1994 में आई 'अंदाज अपना अपना' की बात करें तो उसमें सलमान और आमिर के साथ रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर और परेश रावल अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Also Read:

रणवीर सिंह ने कहा- फिल्म इंडस्ट्री का बनना चाहता हूं लीडर! बताई ये वजह

Saaho: क्या राजनीति में आएंगे साउथ के स्टार प्रभास? एक्टर ने अनुष्का शेट्टी संग अफेयर के सवालों पर भी दिए जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन