नई दिल्ली: मिसिज फनीबोन्स ट्विंकल खन्ना को 'पैडमैन' की अभिनेत्री सोनम कपूर के रूप में एक नया प्रशंसक मिला है। दरअसल, सोनम उनसे काफी प्रभावित हैं।
Related Stories
सोनम ने ट्विंकल की सबसे ज्यादा हास्यमय टिप्पणियों के कुछ लिंक साझा करते हुए लिखा, "उन जरूरी मुद्दों को उठाने के लिए जिन पर बात करने की आवश्यकता है, लेकिन जिन्हें वर्जित माना जाता है, वह हास्य का जिस तरह उपयोग करती हैं, मुझे वह बहुत पसंद है।"
एक लेखक, उद्यमी, इंटीरियर डिजाइनर और निर्माता, ट्विंकल का जीवन और भारत की विशिष्ट चीजों को लेकर अनोखा नजरिया है, जिसके चलते उनके प्रशंसकों की फेहरिस्त काफी लंबी है।