1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति आनंद और बहन रिया के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं सोनम कपूर, शेयर किए वीडियो औऱ फोटोज

पति आनंद और बहन रिया के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं सोनम कपूर, शेयर किए वीडियो औऱ फोटोज

 Published : Oct 12, 2019 10:15 am IST,  Updated : Oct 12, 2019 10:36 am IST

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों मालदीव में बहन रिया कपूर और पति आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मना रही हैं।

सोनम कपूर- आनंद आहूजा- India TV Hindi
सोनम कपूर- आनंद आहूजा Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों मालदीव में बहन रिया कपूर और पति आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मना रही हैं। मालदीव से सोनम की कई फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि सोनम कपूर ने जो फोटो और वीडियो शेयर किया है उसमें पति आनंद आहूजा, बहन रिया कपूर और उनके बॉयफ्रेंड करन बुलानी भी नजर आ रहे हैं। सभी लोग मालदीव वेकेशन पर काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सोनम ने इस वेकेशन के कुछ वीडियोज और फोटोज अपनी सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर किए हैं।

सोनम ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बोट राइड से लेकर स्विमिंग, सीप्लेन राइड और खाने पीने तक की तस्वीरों को खास तरह शेयर किया है।

सोनम कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, "मैजिकल मालदीव्स" वीडियो में आनंद आहूज के बैक फ्लिप की भी झलक दिखाई गई है। वहीं दूसरी तरफ आनंद स्विमिंग पूल में भी शानदार तरीके से बैक फ्लिप लगाते नज़र आए हैं।

बता दें कि सोनम की हालिया रिलीज़ 'द ज़ोया फैक्टर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में उनके साथ साउथ के अभिनेता दिलकर सलमान नज़र आए थे। 

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने फैंस के लिए खोली अपनी आलमारी, 2 घंटे में बिके सारे कपड़े

Bigg Boss 13: हिना खान के बाद अब 'बिग बॉस' में आएंगे सुनील ग्रोवर और भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन