1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर की फिल्म 'रांझणा' ने पूरे किए 7 साल, भावुक हुए निर्देशक आनंद एल. राय

सोनम कपूर की फिल्म 'रांझणा' ने पूरे किए 7 साल, भावुक हुए निर्देशक आनंद एल. राय

 Published : Jun 21, 2020 03:32 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 03:32 pm IST

सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल की फिल्म रांझणा को रिलीज हुए 7 साल पूरे हो गए हैं।

raanjhanaa- India TV Hindi
रांझणा को पूरे हुए 7 साल Image Source : INSTAGRAM/THEPOSITIVEWORDSSS

फिल्मकार आनंद एल. राय के लिए फिल्म 'रांझणा' उनके दिल के बहुत करीब है। जाहिर है वह इस बात से बहुत खुश हैं कि रिलीज के 7 साल होने के बाद प्रशंसकों को अभी भी फिल्म उतनी ही याद है, जितनी कि 21 जून, 2013 को थी, जब उन्होंने इसे दर्शकों के सामने पेश किया था। 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' जैसी उल्लेखनीय फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके फिल्मकार आनंद ने कहा, "यह जानना शानदार है कि रिलीज होने के सात साल बाद भी लोग रांझणा के गाने सुनते हैं और उतना ही प्यार बरसाते हैं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे खुशी है कि मेरी फिल्म लोगों को इसी तरह हंसाती रहे।"

अभय देओल और सोनम कपूर अभिनीत 'रांझणा' में तमिल स्टार धनुष भी थे। एआर रहमान के संगीत के अलावा, इसमें धनुष का प्रदर्शन जोरदार था। इसमें वह बनारसी हिन्दू लड़के के रोल में हैं जो एक मुस्लिम लड़की के प्यार में रहता है।

हिमांशु शर्मा द्वारा लिखित, 'रांझणा' में स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी थे।

इसी बीच, राय वर्तमान में अपने आगामी रोमांटिक ड्रामा, 'अतरंगी रे' के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में धनुष के साथ अक्षय कुमार और सारा अली खान हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन