1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने स्वरा भास्कर के जन्मदिन पर शेयर किया खास मैसेज

सोनम कपूर ने स्वरा भास्कर के जन्मदिन पर शेयर किया खास मैसेज

 Published : Apr 09, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 01:58 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भासकर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर सोनम कपूर ने खास मैसेज शेयर किया है।

swara bhaskar birthday: sonam kapoor shared a message- India TV Hindi
सोनम कपूर और स्वरा भासकर

बॉलीवुड की बोल्ड व प्रतिभाशाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaska) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। लॉकडाउन के चलते उन्हें उनके दोस्त सोशल मीडिया पर ही शुभकामनाएं भेज रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी एक बेहद ही खास अंदाज उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर स्वरा के साथ वाली अपनी दो तस्वीरें साझा की है। इनमें से एक तस्वीर सोनम की शादी के वक्त उनकी मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें ये दोनों अभिनेत्रियां खूबसूरत पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर अपने हाथों में लगी मेहंदी के डिजाइंस दिखाती नजर आ रही हैं और दूसरे में शादी के जोड़े में सोनम स्वरा के पास बैठी दिख रही हैं।

सोनम ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन बहुत बहुत मुबाकर हो स्वरु! तुम्हारा साहस और उत्साह बेहद प्रेरणादायक है। तुम हमेशा ऐसी ही रहना। तुम्हें दुनिया का सारा प्यार और खुशियां मिलें! एक बार स्थिति सामान्य हो जाने पर इसका जश्न हम साथ में मिलकर मनाएंगे! तुम्हें खूब सारा प्यार बहन।"

लोग सोनम के इस पोस्ट पर स्वरा को उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

इसे अब तक 320,048 लाइक मिल चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन