1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने साझा की नए प्रोजेक्ट की झलक, फैंस लगा रहे हैं कयास

सोनम कपूर ने साझा की नए प्रोजेक्ट की झलक, फैंस लगा रहे हैं कयास

 Published : Aug 11, 2021 07:30 am IST,  Updated : Aug 11, 2021 07:30 am IST

सोनम अगली बार 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी। वह आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की 'एके बनाम एके' में भी उनकी एक कैमियो भूमिका थी

Sonam Kapoor- India TV Hindi
सोनम कपूर ने साझा की नए प्रोजेक्ट की झलक, फैंस लगा रहे हैं कयास  Image Source : TWITTER/SONAM KAPOOR

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों मुंबई में हैं, और एक नए प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही हैं। अभिनेत्री ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपने डबिंग सेशन की एक झलक साझा की।

सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डबिंग स्टूडियो से अपना वीडियो साझा किया। स्टूडियो को शोकेस कहती हैं, ''डबिंग.'' अभिनेत्री ने यह नहीं बताया कि वह किस प्रोजेक्ट के लिए डबिंग कर रही हैं। इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता बढ़ गई है। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लाइंट' को फाइनल टच दे रही हैं। 

इस बीच, फिल्म के फ्रंट पर बात करें तो, सोनम अगली बार 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी। वह आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अनिल कपूर और अनुराग कश्यप की 'एके बनाम एके' में भी उनकी एक कैमियो भूमिका थी, जो पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी।

'ब्लाइंड' फिल्म जिसकी शूटिंग 28 दिसंबर को ग्लासगो, यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई, 2011 में रिलीज़ हुई इसी नाम की कोरियाई क्राइम-थ्रिलर की बॉलीवुड रीमेक है, जिसका निर्देशन अहन संग-हून ने किया है।

एक बार फिर हंसल मेहता की डायरेक्शन में प्रतीक गांधी करेंगे एक्टिंग, नई फिल्म का हुआ ऐलान

बॉलीवुड के वर्जन को शोम मखीजा की तरफ से डायरेक्ट किया जा रहा है, जिसे सुजॉय घोष, अविषेक घोष, मनीषा डब्ल्यू, प्रिंस नाहर, सचिन नाहर और ह्यूनवू थॉमस किम की तरफ से प्रोड्यूस किया जाएगा। 'ब्लाइंड' 2021 में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन