नई दिल्ली: हाल ही में आयोजित किए फैशन डिजाइनर संदीप खोसला की भतीजी की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस प्राइवेट सेरेमनी की कई तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस पार्टी के दौरान लगभग सभी फिल्मी हस्तियों ने जमकर डांस किया है। अब सोनम कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के टाइटल सॉन्ग पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही ये गाना शुरु हुआ अबु जानी, सोनम का हाथ पकड़कर उन्हें डांस करने के लिए आगे लेकर आते हैं।
Related Stories
पहले तो सोनम नाचने में थोड़ा शर्माती हैं, हालांकि बाद में वह जमकर ठुमके लगाती हैं। सोनम को थिरकत देख महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा आकर उनकी नजर उतारती हैं। उनके बाद जया बच्चन भी सोनम की नजर उतारने के लिए आती हैं। गौरतलब है कि अनिल कपूर की लाडली इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
हाल ही में रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 मई को सोनम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। फिलहाल कपूर खानदान में इनकी शादी को लेकर खूब जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। खबरों के अनुसार अनिल के जुहू वाले बंगले पर संगीत सेरेमनी की रिहर्सल की जा रही है।