1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार इस फिल्म में साथ दिखेंगी करीना-सोनम

पहली बार इस फिल्म में साथ दिखेंगी करीना-सोनम

 Published : Jun 14, 2016 08:53 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 08:58 pm IST

हाल ही में खबर आई है कि आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर के साथ अब अभिनेत्री सोनम कपूर भी काम करेंगी।

sona- India TV Hindi
sona

मुंबई: बॉलीवुड में कई अभिनेताओं को एक साथ पर्दे पर काम करते हुए देखना कोई बड़ी बात बेशक नहीं हैं। लेकिन बेहद कम फिल्में ऐसी हैं जिनमें एक साथ बड़ी अभिनेत्रियां काम करती हुई नजर आई हैं। इस बार बॉलीवुड को एक ऐसी फिल्म देखने को मिलने वाली है जिसमें तीन खूबसूरत अदाकाराएं साथ अभिनय करती हुई दिखेंगी। हाल ही में खबर आई है कि आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर के साथ अब अभिनेत्री सोनम कपूर भी काम करेंगी।

इसे भी पढ़े:- सोनम क्यों कर रही है सचिन-लता का मज़ाक उड़ाने वाले तन्मय का बचाव

गर्भवती होने के सवाल पर करीना ने कहा, भगवान ने चाहा तो...

'पीरियड्स' नहीं है कोई शाप, सोच बदलने की है जरुरत: करीना

फिल्म की महिला टीम में शिखा तलसानिया भी शामिल हैं। मुख्य रूप से महिला किरदारों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन फिल्म ‘खूबसूरत’ से प्रसिद्धि पा चुके निर्देशक शशांक घोष करेंगे और इसका निर्माण एकता कपूर और सोनम की बहन रिया कपूर के द्वारा किया जा रहा है।

sona
sona

सोनम ने ट्वीट कर बताया, “फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ मेरी अगली फिल्म है। रिया कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, एकता कपूर की टीम। परंपराओं व सीमाओं को तोड़ती फिल्म। नया युग। स्त्रीवाद।“

ऐसा पहली बार होगा कि फिल्म ‘नीरजा’ की अभिनेत्री सोनम और अभिनेत्री करीना कपूर एक साथ पर्दे पर नजर आएंगीं। हालांकि सोनम, स्वरा के साथ इससे पहले भी काम कर चुकी हैं। ये दोनों फिल्म ‘रांझणा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं।

अनुभवी अभिनेता टिकू तलसानिया की बेटी शिखा ने 2009 में आई एक फिल्म ‘वेक अप सीड’ में रणबीर कपूर की दोस्त की भूमिका में यादगार अभिनय किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन