1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुंग फू योगा' की शूटिंग हुई पूरी, सोनू सूद ने की जैकी चैन की प्रशंसा

'कुंग फू योगा' की शूटिंग हुई पूरी, सोनू सूद ने की जैकी चैन की प्रशंसा

 Published : May 14, 2016 08:25 pm IST,  Updated : May 14, 2016 08:25 pm IST

सोनू सूद पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'कुंग फू योगा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह इस फिल्म के लिए काफी समय से शूटिंग कर रहे थे।

sonu- India TV Hindi
sonu

मुंबई: बॉलावुड अभिनेता सोनू सूद पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'कुंग फू योगा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह इस फिल्म के लिए काफी समय से शूटिंग कर रहे थे। हाल ही में सोनू ने इस बात की जानकारी दी की उन्होंने फिल्म 'कुंग फू योगा' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता जैकी चैन प्रमुख भूमिका में हैं। सोनू सून ने ट्विटर के जरिए फिल्म के सेट से अपनी यात्रा शेयर की और जैकी की प्रशंसा की। जैकी चैन दुनिया भर में अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

इसे भी पढ़े:- अब बीजिंग में जैकी चैन को अपनी धुन पर नचा रही हैं फराह खान

सोनू ने जैकी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "फिल्म 'कुंग फू योगा' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पुरी हुई। क्या यात्रा थी, जैकी चैन जैसे व्यक्ति से मैं पहले कभी नहीं मिला।" स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित 'कुंग फू योगा' बहुभाषी एक्शन-एडवेंचर है।

इस फिल्म के लिए कुछ वक्त पहले एक गाना फिल्माया जा रहा है जिसके लिए बॉलीवुड कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान,  जैकी चैन को डांस सिखा रही थीं। यह गाना अलग-अलग जगहों पर शूट किया जा रहा था। फराह हॉलीवुड एक्शन अभिनेता जैकी चैन को अपनी धुन पर नचाते हुई नजर आई थीं। इस गानें की शूटिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शूब शेयर की गई थी।

यह फिल्म भारत और चीन द्वारा सह-निर्मित है। इसमें अमायरा दस्तूर, दिशा पटानी, आरिफ रहमान और जैन कुमार जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन