1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त को 'जादू की झप्पी' देने वाले एक्टर सुरेंद्र राजन मुंबई में फंसे, सोनू सूद ने घर भेजने का किया वादा

संजय दत्त को 'जादू की झप्पी' देने वाले एक्टर सुरेंद्र राजन मुंबई में फंसे, सोनू सूद ने घर भेजने का किया वादा

 Published : Jun 14, 2020 12:53 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 12:53 pm IST

सुरेंद्र राजन एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मुंबई आए थे और वहीं पर फंस गए।

मुंबई में फंसे सुरेंद्र राजन को सोनू सूद ने दिया मदद का आश्वासन- India TV Hindi
मुंबई में फंसे सुरेंद्र राजन को सोनू सूद ने दिया मदद का आश्वासन Image Source : INSTAGRAM: @SONUSOOD

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस संकट की स्थिति में जरुरतमंदों की लगातार मदद कर रहे हैं। वो फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को बसों, ट्रेनों और फ्लाइट के जरिए घर पहुंचा रहे हैं। अब उन्होंने आर राजकुमार फिल्म में अपने को-स्टार सुरेंद्र राजन को उनके होमटाउन सतना भेजने का वादा किया है। सुरेंद्र संजय दत्त की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में भी काम कर चुके हैं। उनकी 'जादू की झप्पी' आज भी लोगों के बीच फेमस है। 

सुरेंद्र राजन एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मुंबई आए थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के चलते वो यहीं फंस गए। सोनू को जैसे ही इसके बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत मदद का आश्वासन दिया और कहा कि 18 जून तक घर पहुंच जाएंगे। 

सुरेंद्र राजन ने नवभारत टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा- 'सोनू सूद शानदार काम कर रहे हैं। मैं हैरान हूं कि एक आदमी इस तरह से काम कर रहा है। ऐसा तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक उसके पास लोगों की मदद करने की जबरदस्त इच्छाशक्ति ना हो। वो असाधारण काम कर रहे हैं और सोनू सूद जैसे लोग दुर्लभ हैं।'

सोनू ने हाल ही में ट्विटर पर बिहार के 130 प्रवासी मजदूरों को मदद का आश्वासन दिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन