1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद निसर्ग चक्रवात को भेज सकते हैं घर, वायरल मीम का एक्टर ने दिया मजेदार रिप्लाई

सोनू सूद निसर्ग चक्रवात को भेज सकते हैं घर, वायरल मीम का एक्टर ने दिया मजेदार रिप्लाई

 Published : Jun 03, 2020 05:26 pm IST,  Updated : Jun 03, 2020 05:26 pm IST

महाराष्ट्र में साइक्लोन निसर्ग लैंडफॉल के साथ मुंबई और आसपास के इलाके में अपने पूरे जोर पर है। चक्रवात पर सोनू सूद को लेकर एक मीम वायरल हो रहा है। इस मीम पर सोनू ने रिप्लाई किया है।

sonu sood- India TV Hindi
सोनू सूद Image Source : INSTAGRAM/SONU SOOD

इस समय महाराष्ट्र में निसर्ग चक्रवात मंडरा रहा है। चक्रवात के चलते सभी लोग चिंता कर रहे हैं। ऐसे समय में कुछ लोग मजेदार मीम्स बनाकर टेंशन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे समय में एक मीम वायरल हो रहा है जिसमें सोनू सूद समुद्र के किनारे चक्रवात का इंतजार कर रहे हैं ताकि निसर्ग को उसके घर भेज सके।

सोनू सूद का यह मीम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोनू ने इस मीम का रिप्लाई करते हुए लिखा- इसको भी छोड़कर आता हूं।

आपको बता दें सोनू सूद इस समय कोरोना वायरस महामारी में महाराष्ट्र में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने में लगे हुए हैं। वह बिहार, उत्तरप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में प्रवासी मजदूरों को बस के जरिए उन्हें घर पहुंचा रहे हैं।

निसर्ग साइक्लोन: इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा जान और माल का नुकसान

निसर्ग महाराष्ट्र व गुजरात के समुद्री तटों की ओर आगे बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैन्स ने घर में रहने और गाइडलाइन्स फॉलो करने की अपील कर रहे हैं। अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और रिचा चड्ढा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

निसर्ग: ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया तूफान का नजारा, अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन