1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनू सूद बने इस फिल्म का हिस्सा, सपना सच होने जैसा कर रहे हैं महसूस

सोनू सूद बने इस फिल्म का हिस्सा, सपना सच होने जैसा कर रहे हैं महसूस

 Published : Oct 04, 2017 03:14 pm IST,  Updated : Oct 04, 2017 03:14 pm IST

अभिनेता सोनू सूद को अब तक पर्दे पर कई तरह के किरदारों को बखूबी पर्दे पर निभाते हुए देखा जा चुका है। लेकिन अब उनका नाम एक ऐसी फिल्म के साथ जुड़ गया है, जिसमें काम करने पर उन्हें अपना सपना सच होने जैसा महसूस हो रहा है।

sonu- India TV Hindi
sonu

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार जे. पी. दत्ता के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'पलटन' पिछले काफी वक्त से सुर्खियो में छाई हुई है। अब उनकी इस फिल्म से अभिनेता सोनू सूद का नाम भी जुड़ गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सोनू ने हाल ही में कहा है कि वह जे. पी. दत्ता की फिल्म 'पलटन' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उनके निर्देशन में काम करना सपना सच होने जैसा है। सोनू ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए फिल्मकार को 68वें जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह दत्ता, अभिनेता अर्जुन रामपाल, गुरमीत चौधरी और अन्य के साथ नजर आ रहे हैं।

सोनू ने ट्वीट किया, "कैप्टन जे.पी. दत्ता सर को जन्मदिन की बधाई। आपकी फिल्म 'पलटन' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपके साथ काम करने के बाद मैं मानने लगा हूं कि 'हां' सपने सच होते हैं..जादूगर।" जे. पी. दत्ता राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'बॉर्डर' सहित युद्ध पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

गौरतलब है कि फिल्म में पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन भी नजर आन वाले थे। लेकिन उन्होंने शूटिंग शुरु होने से कुछ घंटों पहले ही इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया था। हालांकि इसके पीछे उनके निजी कारण थे। उम्मीद है कि यह फिल्म 2018 में गर्मियों में ही रिलीज होगी। (Bigg Boss 11: शुरु हुई शो की पहली लव स्टोरी, जानिए कौन किस पर डाल रहा है डोरे!)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन