1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूरज बड़जात्या के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में परिवार संग पहुंचे सलमान खान, बॉलीवुड हस्तियों का लगा जमावड़ा, देखें Pics

सूरज बड़जात्या के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में परिवार संग पहुंचे सलमान खान, बॉलीवुड हस्तियों का लगा जमावड़ा, देखें Pics

 Published : Nov 30, 2019 07:24 am IST,  Updated : Nov 30, 2019 07:31 am IST

राजश्री प्रोडक्शन हाउस के संचालक सूरज बड़जात्या 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'मैंने प्यार किया' और 'विवाह' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।

sooraj barjatya son Devansh wedding reception- India TV Hindi
सूरज बड़जात्या के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे सलमान खान और माधुरी दीक्षित Image Source : YOGEN SHAH

मुंबई: 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'मैंने प्यार किया' और 'विवाह' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्माता और निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लग गया। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, हेमा मालिनी, रेखा, अनिल कपूर समेत कई हस्तियों ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। 

सूरज बड़जात्या राजश्री प्रोडक्शन हाउस के संचालक भी हैं। उनके दो बेटे हैं, देवांश और अवनीश। देवांश की पत्नी का ना नंदिनी है, जिनके बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। अपने पिता की तरह देवांश भी डायरेक्टर बनना चाहते हैं। 

Pics: सलमान खान से कार्तिक आर्यन तक, सूरज बड़जात्या के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड सितारें

देवांश और नंदिनी की वेडिंग रिसेप्शन की ग्रैंड पार्टी मुबंई में आयोजित हुई, जिसमें बी टाउन के सेलेब्स शामिल हुए। आइये देखते हैं पार्टी की फोटोज और वीडियो...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन