मुंबई: 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', 'मैंने प्यार किया' और 'विवाह' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्माता और निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश का शुक्रवार की रात को वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जिसमें सलीम खान, सलमान खान, रेखा, हेमा मालिनी, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर समेत बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान भी शामिल हुए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी सूरज बड़जात्या के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में शरीक हुईं।
सूरज बड़जात्या के बेटे देवांश और बहू संग सलमान खान ने फोटोज क्लिक कराईं।
माधुरी दीक्षित और सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की ब्लॉकबस्टर मूवी 'हम आपके हैं कौन' में साथ काम किया, जो आज भी यादगार है।
सलमान खान, माधुरी दीक्षित और सूरज बड़जात्या
सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है।
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा गोल्ड कलर की साड़ी में देवांश बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। रेखा हमेशा की तरह इस लुक में भी बेहद खूबसूरत लगीं।
सलमान खान के पिता सलीम खान भी सूरज बड़जात्या के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए।
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं।
शाहिद कपूर को देवांश बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में इस लुक में स्पॉट किया गया।
सलमान खान की बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा भी पार्टी में पहुंचे।
कार्तिक आर्यन को भी देवांश बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में स्पॉट किया गया।
इस दौरान कार्तिक आर्यन ने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक कराई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू रेड और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन वाले सूट में नज़र आईं।
अमृता राव भी वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं। वो सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह' में शाहिद कपूर संग नज़र आई थीं। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपने पति के साथ वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं।
दिग्गज एक्टर सतीश शाह अपनी पत्नी के साथ पार्टी में शामिल हुए।
नील नितिन मुकेश को भी देवांश बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन में स्पॉट किया गया।
सोहेल खान भी देवांश बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए।
बॉलीवुड एक्टर सचिन पत्नी सुप्रिया संग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे।
अनिल कपूर भी देवांश बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए।
स्वरा भास्कर रेड और क्रीम कलर के कॉम्बिनेशन वाले लहंगे में नज़र आईं।
मशहूर फिल्म मेकर इम्तियाज अली भी पार्टी में नज़र आएं।
मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट भी सूरज बड़जात्या के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे।
मशहूर फिल्म निर्माताओं में से एक सुभाष घई भी पार्टी में पहुंचे।
शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर वाइफ सुप्रिया पाठक के साथ पार्टी में पहुंचे।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानि दिलीप जोशी भी पत्नी के साथ पार्टी में शामिल हुए।
एक्टर मोहनीश बहल पूरे परिवार के साथ सूरज बड़जात्या के बेटे की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए।