1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूरज पंचोली ने की ट्विटर पर वापसी, सिंगर अरमान मलिक ने किया स्वागत

सूरज पंचोली ने की ट्विटर पर वापसी, सिंगर अरमान मलिक ने किया स्वागत

 Published : Dec 22, 2018 06:33 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 06:33 pm IST

काफी समय से ट्विटर से दूर सूरज पंचोली ने इस पर वापसी कर ली है। सूरज के ट्विटर पर वापसी करने पर अलमान मलिक ने उनका स्वागत भी किया है।

Suraj pancholi- India TV Hindi
Suraj pancholi Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सूरज पंचोली(Suraj pancholi) ने ट्विटर पर वापसी कर ली है। अपने पिता और कंगना रनौत के बीच हुए विवाद की वजह से सूरज ने अपना अकांउट डिलीट कर दिया था मगर अब उन्होंने ट्विटर पर वापसी कर ली है। ट्विटर पर अपनी वापसी की घोषणा करते हुए सूरज ने ट्वीट किया, "सभी को नमस्कार। मेरे आधिकारिक हैंडल से पहला ट्वीट है। ट्विटर पर वापसी से अच्छा लग रहा है! आप लोगों को बहुत याद किया।"

ट्विटर पर वह @'सूरज9पंचोली' के नाम से हैं।

सिंगर अरमान मलिक ने ट्विटर पर सूरज का स्वागत करते हुए कहा, "हीरो वापस आ गया है।"

अरमान ने ट्वीट किया, "ट्विटर पर हीरो की वापसी। उन्हें फॉलो करें।" वह सूरज की पहली फिल्म 'हीरो' का 'मैं हूं हीरो तेरा' गा चुके हैं।

सूरज ने वर्ष 2017 में उस वक्त ट्विटर से दूरी बना ली थी, जब कंगना ने उनके पिता आदित्य पंचोली पर शुरुआती दिनों में उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कंगना के आरोप सूरज के लिए समस्या बने क्योंकि सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें और उनकी बहन सना को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सूरज और सना, आदित्य और अभिनेत्री जरीना वहाब की संतानें हैं।

सूरज की पहली फिल्म हीरो थी। जिसमें वह आथिया शेट्टी के साथ नज-र आए थे। लोगों को फिल्म खास पसंद नहीं आई थी। ना ही बॉक्स-ऑफिस पर कमाल दिखा पाई थी।

(इनपुट-आईएएनएस)

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सिर्फ 13 घंटों में 10 लाख लोगों ने लाइक की आलिया भट्ट की ये तस्वीर

श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं करिश्मा कपूर, 'जीरो' के सेट से शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन