1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Madame Tussauds में अब लगेगा ‘सूरमा’ एक्टर दिलजीत दोसांझ का वैक्स स्टेच्यू, देखिए तस्वीरें

Madame Tussauds में अब लगेगा ‘सूरमा’ एक्टर दिलजीत दोसांझ का वैक्स स्टेच्यू, देखिए तस्वीरें

 Published : Jul 16, 2018 12:02 pm IST,  Updated : Jul 16, 2018 03:57 pm IST

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरमा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म वीकेंड तक 8.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और अंगद बेदी भी हैं।

दिलजीत दोसांझ- India TV Hindi
दिलजीत दोसांझ Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: Madame Tussauds के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी गई है कि अब दिल्ली वाले मैडम तुषाद म्यूजियम में दिलजीत दोसांझ का वैक्स स्टेच्यू भी लगेगा। दिलजीत दोसांझ को उनकी फिल्म सूरमा के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। पॉपुलर पंजाबी सिंगर से एक्टर बने दिलजीत ने हाल ही में अपने मोम के पुतले के लिए मैडम तुषाद को माप दी है।

सोशल मीडिया पर दिलजीत ने ऐलान करते हुए लिखा है- फाइनली! ये दिन भी आ गया।

दिल्ली के कनाट प्लेस में मौजूद वैक्स म्यूजियम में अब दिलजीत दोसांझ भी छटा बिखेरेंगे। बता दें, इस स्टेडियम में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और जस्टिन बीबर जैसे सितारों के पुतले पहले से लगे हुए हैं।

दिलजीत दोसांझ के फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। उन्हें एक फैन ने कहा कि भाई भांगड़ा करते हुए पोज बनाना।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सूरमा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म वीकेंड तक 8.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और अंगद बेदी भी हैं।

शाद अली के निर्देशन में बनी सूरमा में हॉकी प्लेयर संदीप सिंह की कहानी दिखाई गई है। जो व्हील चेयर से उठकर दोबारा हॉकी खेलते हैं और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन