Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाल दिवस के मौके पर हुई तापसी पन्नू की फिल्म 'सांड की आंख' की स्पेशल स्क्रीनिंग

बाल दिवस के मौके पर हुई तापसी पन्नू की फिल्म 'सांड की आंख' की स्पेशल स्क्रीनिंग

Written by: IANS Published : Nov 14, 2019 05:39 pm IST, Updated : Nov 14, 2019 05:39 pm IST

बाल दिवस के मौके पर तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई।

saand ki aankh special screening- India TV Hindi
सांड की आंख की स्पेशल स्क्रीनिंग।

बाल दिवस के मौके पर तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की हालिया रिलीज फिल्म 'सांड की आंख' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग यहां छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई। स्क्रीनिंग का आयोजन बुधवार को पुणे के सिनेपोलिस 'पी एंड एम' मॉल द्वारा किया गया।

इसके अलावा राउंड टेबल इंडिया नाम के एक एनजीओ ने छात्र-छात्राओं के लिए एक अन्य स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इनका मकसद महिला सशक्तिकरण और प्रेरणादायक जिंदगियों के संदेश का उनमें प्रसार करना था।

तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत की दो सबसे वयस्क शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर आधारित है।

गुरुवार को बाल दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं के लिए जयपुर और अहमदाबाद में भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement