1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 4 साल की उम्र से फिल्मों में आ गई थीं श्रीदेवी, ऐसा रहा 50 सालों का फिल्मी करियर

4 साल की उम्र से फिल्मों में आ गई थीं श्रीदेवी, ऐसा रहा 50 सालों का फिल्मी करियर

 Edited By: Deepika Negi
 Published : Feb 25, 2018 09:27 am IST,  Updated : Feb 25, 2018 01:23 pm IST

बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली और करोड़ों लगों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी ने अपने फैंस और बॉलीवुड को भयंकर सदमा दिया है। 24 फरवरी की रात श्रीदेवी को हार्ट अटैक आया और वो इस दुनिया से चल बसीं।

sridevi - India TV Hindi
sridevi

बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली और करोड़ों लगों के दिलों पर राज करने वाली श्रीदेवी ने अपने फैंस और बॉलीवुड को भयंकर सदमा दिया है। 24 फरवरी की रात श्रीदेवी को हार्ट अटैक आया और वो इस दुनिया से चल बसीं। श्रीदेवी महज 54 साल की थीं। वो दुबई में कपूर परिवार के रिश्तेदार मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पहुंची थीं, वहीं उनका देहांत हो गया। श्रीदेवी को यूं ही नहीं दिलों पर राज करने वाली नहीं कहा जाता था अगर बात करें उनके बचपन की तो उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही फिल्मों और नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था।

sridevi
sridevi

किरदारों में ही नहीं बल्कि श्रीदेवी पर्दे पर लड़के और लड़की का रोल भी बखूबी निभा सकती थी। बचपन में श्रेदेवी डाय़रेक्टरों की पहली पसंद थी। बाल कलाकार के रूप में उनकी यादगार फिल्मों में से कुछ बाला भारथम, प्रार्थनानाई, नाम नाडू, बाबू, बडी पंथालु और भक्त कंबारा थी। बचपन में सभी उन्हें 'बेबी श्रीदेवी'' के नाम से ही पुकारते थे। श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में तमिल फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने युवा भगवान मुरूगा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अपनी एक्टिंग से श्रीदेवी ने सभी को सन्न कर दिया था। श्रीदेवी की दूसरी फिल्म 1969 में आने वाली ''नाम नाडू'' थी। इस फिल्म में उन्होंने एमजी रामचंद्रन और जयललिता के बेटे का किरदार निभाया था।

sridevi
sridevi

1971 मे, श्रीदेवी ने तमिल फिल्म ''आथि पराशक्ति'' में भगवान नुरूगा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में जयललिता ने मां पार्वती और जेमिनी गणेशन ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। 1971 में आई मलयालम फिल्म पूमबट्टा के लिए केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड ने श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के रूप में नवाजा था। श्रीदेवी ने बाल कलाकार के रूप में तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। तेलुगू फिल्मों में उन्होंने 1970 में ना नन्ना निरदोषी से डेब्यू किया था। साउथ इंडस्ट्री में अपना लौहा मनवाने के बाद श्रीदेवी ने 1975 में बॉलीवुड में एंट्री की। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ''जूली'' थी, यह हिट मलयालम फिल्म ''चट्टाकारी'' का रिमेक थी।  

श्रीदेवी से जुड़े फैक्ट्स:

1. श्रीदेवी का जन्म 1963 में हुआ था। उनके पिता का नाम अय्यपन यंगर और माता का नाम राजेश्वरी यंगर था। उनके पिता एक वकील थे।

2. श्रीदेवी ने चार साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म की थी। इस फिल्म का नाम थूनईनव था। 1975 में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी।

3. 1989 में आई बॉलीवुड फिल्म चालबाज का गाना ''ना जाने कहां से आई है'' को श्रीदेवी ने 103 डिग्री बुखार में किया था।

4. श्रीदेवी ने सदमा, चांदनी, गर्जना, जैसी फिल्मों में गाने भी गाए थे।

5. श्रीदेवी की मातृभाषा तमिल होने की वजह से उन्हें हिंदी बोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

6. नगीना फिल्म के लिए श्रीदेवी जायरेक्टर की दूसरी पसंद थी उनसे पहले यह फिल्म जया प्रदा और रेका को ऑफर की गई थी।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन