मुंबई: बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरत अदाओं से लंबे वक्त तक करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाली चांदनी श्रीदेवी अब हमेशा के लिए ओझल हो गई हैं। उनके इस आकस्मिक निधन से देशभर में मायूसी का माहौल छाया हुआ है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी गई। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी को मुखाग्नि दी।
Related Stories
श्रीदेवी को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। उनकी आखिरी इच्छा के मुताबिक उन्हें सफेद रंग के फूलों से सजे ट्रक में ले जाया गया। इसके अलावा को तिरंगे मे लपेटकर विदाई दी गई।
बीती रात यानी मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर भारत पहुंचा था। मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के निजी विमान से मंगलवार को रात लगभग 10:30 बजे मुंबई पहुंचा था।

अभिनेता शाहरुख खान, शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी श्मशान घाट पहुंचे। उनका पार्थिव शरीर घर लाने के लिए फिल्म अभिनेता और श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचे। हवाईअड्डे के बाहर प्रशंसक की भारी भीड़ देखने को मिली थी। कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही हैं।
बता दें कि श्रीदेवी का निधन शनिवार रात, 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से हुआ था। वह अपने परिवार के साथ वहां बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। इस दौरान उनकी छोटी बेटी खुशी भी उनके साथ समारोह मे शरीक होने पहुंची थीं। शादी समारोह के दो दिन बाद यह हादसा हुआ।