1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी के अंतिम संस्कार का कार्ड हुआ जारी, ये है पूरा शेड्यूल

श्रीदेवी के अंतिम संस्कार का कार्ड हुआ जारी, ये है पूरा शेड्यूल

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 28, 2018 11:43 am IST,  Updated : Feb 28, 2018 11:43 am IST

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब में ले जाया जा चुका है। 72 घंटों से भी ज्यादा इंतजार के बाद आज फैंस उनके आखिरी दर्शन के लिए भारी संख्या में यहां पहुंच चुके हैं। मंगलवार रात को दुबई से उनके शव को लोखंडवाला में...

Sridevi- India TV Hindi
Sridevi

नई दिल्ली: बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार एक्ट्रेस कही जाने वालीं अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन क्लब में ले जाया जा चुका है। 72 घंटों से भी ज्यादा इंतजार के बाद आज फैंस उनके आखिरी दर्शन के लिए भारी संख्या में यहां पहुंच चुके हैं। मंगलवार रात को दुबई से उनके शव को लोखंडवाला में स्थिति उनके घर ग्रीन एकर्स में रखा गया था। इसके बाद आज सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक फैंस उनके आखिरी दर्शन कर पाएंगे। गौरतलब है कि सेलिब्रेशन क्लब श्रीदेवी के घर के पास ही है। लेकिन अब बता दें कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के लिए परिवार ने एक कार्ड जारी किया है।

दरअसल यह कार्ड श्रीदेवी के अंतिम संस्कार का है। इसमें आज होने वाले पूरे कार्यक्रम का उल्लेख है। इस कार्ड में जगह, समय और आज की तारीख के अलावा खुशी, जाह्नवी और बोनी कपूर का नाम भी दिख रहा है। साथ ही पूरे कपूर और अय्यन परिवार की ओर से इस मुश्किल में शोक जताया गया है। इसके साथ ही श्रद्धांजलि के वक्त के साथ हर चीज को डिटेल में बताया गया है। कार्ड में सबसे ऊपर श्रीदेवी की एक खूबसूरत तस्वीर छपी हुई है।

गौरतलब है कि श्रीदेवी हाल ही में बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई पहुंची थीं। लेकिन यहां बाथटब में डूबने की वजह से उनका निधन हो गया। बता दें कि इस समारोह में उनके साथ पूरे कपूर खानदान के अलावा उनकी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी भी गए थे। हालांकि बाद में खुशी वापस मुंबई आ गई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन