1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या है श्रीदेवी के पुनर्जन्म का सच?

क्या है श्रीदेवी के पुनर्जन्म का सच?

 Published : Mar 01, 2018 11:06 pm IST,  Updated : Mar 03, 2018 07:07 am IST

इस वीडियो को श्रीदेवी का पुनर्जन्म बताकर वायरल किया जा रहा है।

श्रीदेवी पुनर्जन्म- India TV Hindi
श्रीदेवी पुनर्जन्म

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी हैं, जिन्होंने पुनर्जन्म लिया है। इस वीडियो को श्रीदेवी का पुनर्जन्म बताकर वायरल किया जा रहा है। दलील दी जा रही है कि इस बच्ची की शक्ल श्रीदेवी से काफी मिलती जुलती है।

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। 28 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 24 फरवरी की रात दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश डूबकर श्रीदेवी का निधन हो गया। अब दावा किया जा रहा है कि श्रीदेवी ने फिर से जन्म लिया है।

इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कहा जा रहा था कि इस बच्ची का जन्म श्रीदेवी के निधन के कुछ वक्त बाद ही हुई, हालांकि जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो कुछ और ही हकीकत सामने आई। दरअसल ये पुराना वीडियो है, जिसे पिछले साल मई में अपलोड किया गया था। लोगों ने बस अफवाह फैलाने के लिए इस वीडियो को श्रीदेवी का पुनर्जन्म बताकर दोबारा यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन