1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी मुखर्जी के मेकअप आर्टिस्ट ने श्रीदेवी को अंतिम संस्कार के लिए किया था तैयार, ये थी वजह

रानी मुखर्जी के मेकअप आर्टिस्ट ने श्रीदेवी को अंतिम संस्कार के लिए किया था तैयार, ये थी वजह

 Published : Mar 01, 2018 07:59 pm IST,  Updated : Mar 01, 2018 08:06 pm IST

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता और रानी मुखर्जी ने उनकी पसंदीदा लाल साड़ी और श्रीदेवी की पर्सनल ज्वैलरी कलेक्शन में से ज्वैलरी निकालकर पहनाई थी।

श्रीदेवी- India TV Hindi
श्रीदेवी

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से हर कोई सदमे में हैं। बुधवार को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। लाल और गोल्डन साड़ी पहने श्रीदेवी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। श्रीदेवी को अंतिम संस्कार से पहले जिस मेकअप आर्टिस्ट ने सजाया था वो बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी के मेकअप आर्टिस्ट राजेश पाटिल थे। श्रीदेवी की हेयरस्टाइलिस्ट नूरजहां अंसारी ने बताया कि श्रीदेवी को राजेश का काम बहुत पसंद था, इसलिए अंतिम संस्कार के वक्त राजेश को यह काम सौंपा गया, रानी मुखर्जी राजेश को इस काम के लिए गाइड कर रही थीं।

नूरजहां ने बताया कि 5 मिनट में श्रीदेवी का मेकअप कर दिया गया था। श्रीदेवी अपनी बिंदी और आईब्रो का काफी ध्यान रखती थीं, इसलिए उस वक्त हमने उनकी पसंदीदा सिंदूरी बिंदी और लाल लिपस्टिक लगाई थी।

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता और रानी मुखर्जी ने उनकी पसंदीदा लाल साड़ी और श्रीदेवी की पर्सनल ज्वैलरी कलेक्शन में से ज्वैलरी निकालकर पहनाई थी।

श्रीदेवी के फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के दर्शन के लिए लाइन में लगकर पहुंचे थे। वहीं ऐशवर्या राय, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे तमाम सितारे श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।

आपको बता दें, श्रीदेवी का निधन दुबई के एक होटल में दुर्घटनावश डूबने के कारण हो गई थी। श्रीदेवी वहां अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थीं।

श्रीदेवी आखिरी बार फिल्म मॉम में अभिनय करती नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन