नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी की मौत उनके फैंस के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों के लिए भी एक बड़ा झटका है। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन इससे पहले उनके अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया था। यहां सुबह से ही फैंस और फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान बाकी हस्तियों के साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज भी पहुंचीं। लेकिन अब इस क्लब में दाखिल होने वाली उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसकी वजह से अब यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
Related Stories
दरअसल इस तस्वीर में जैकलिन को हंसते हुए देखा जा रहा है, जिसके कारण अब उन्हें यूजर्स ने उनकी आलोचनाएं करना शुरु कर दिया है। लोगों ने जैकलिन की इस मुस्कुराती हुई तस्वीर पर उनकी जमकर निंदा की है। जैकलिन यहां बड़ी सी स्माइल के साथ काफी खुश दिख रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "प्रिय जैकलिन अगर आप किसी दिवंगत के प्रति सम्मान नहीं दिखा सकतीं को आपको ऐसी जगहों पर जाना ही नहीं चाहिए।"
वहीं एक यूजर ने लिखा "अगर आपको किसी की मौत की चिंता नहीं है तो झूठी एक्टिंग ही कर लेतीं।" गौरतलब है कि बुधवार को ही मुंबई के विले पार्ले सेवा समाज श्मशान गृह में श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि 24 फरवरी को श्रीदेवी की बाथटब में डूबने के कारण मौत हो गई।
