1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sridevi's Death Anniversary: अनिल कपूर, फराह खान, शबाना आज़मी सहित इन सितारों ने एक्ट्रेस को ऐसे किया याद

Sridevi's Death Anniversary: अनिल कपूर, फराह खान, शबाना आज़मी सहित इन सितारों ने एक्ट्रेस को ऐसे किया याद

 Published : Feb 24, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Feb 24, 2019 04:41 pm IST

पिछले साल 24 फरवरी को श्रीदेवी (Sridevi) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी है और उनके परिवारवालों के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं।

 Sridevi's Death Anniversary- India TV Hindi
Sridevi's Death Anniversary Image Source : INSTAGRAM

पिछले साल 24 फरवरी को श्रीदेवी (Sridevi) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई गई थीं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर उस समय अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं और इस वजह से वह वहां नहीं जा पाई थीं। शादी के बाद बोनी और खुशी मुंबई लौट आए थे और श्रीदेवी कुछ दिनों के लिए वहीं रुक गई थीं। आज ही के दिन होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी।

आज उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी है और उनके परिवारवालों के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें याद कर रहे हैं। अनिल कपूर ने उनकी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा- ''असहनीय क्षति को यादों के ज़रिए ही सहनीय बनाया जा सकता है। हम आपको बहुत याद करते हैं।''

फराह खान ने 19994 के वर्ल्ड टूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब वह बहुत सपोर्ट करती थीं और प्रोत्साहित करती थीं...श्रीदेवी के लिए शो या गाना कोरियोग्राफ करना सपने जैसा था। श्रीदेवी की तरह कोई नहीं हो सकता। हमेशा उनसे प्यार करती रहूंगी। (यह तस्वीर 1994 के वर्ल्ड टूर की है)''

श्रीदेवी की देवरानी और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने लिखा- ''अच्छे समय को हमेशा याद करेंगे।''

पढ़ें, बाकी सिलेब्स ने उन्हें कैसे याद किया...

23 फरवरी को जाह्नवी ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ''मेरा दिल हमेशा भारी रहेगा, लेकिन मैं हमेशा मुस्कुराती रहूंगी क्योंकि इसमें आप हैं।''

Also Read:

श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी के एक दिन पहले बेटी जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, तस्वीर शेयर कर लिखा ये

Sridevi 1st Death Anniversary: श्रीदेवी के आखिरी पलों को लेकर बोनी कपूर ने किया ये खुलासा

श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर साड़ी नीलाम करेंगे बोनी कपूर, देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन