1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी को याद भी नहीं कब उन्होंने किसी फिल्म में किया था ऐसा

श्रीदेवी को याद भी नहीं कब उन्होंने किसी फिल्म में किया था ऐसा

 Published : Nov 15, 2017 07:43 am IST,  Updated : Nov 15, 2017 07:43 am IST

श्रीदेवी अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान कई ऐसी भूमिकाए निभाई हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। श्रीदेवी अपनी हर फिल्म और किरदार को पर्दे पर परिपक्व तरीके से निभाती आई हैं।

sridevi- India TV Hindi
sridevi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान कई ऐसी भूमिकाए निभाई हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। श्रीदेवी अपनी हर फिल्म और किरदार को पर्दे पर परिपक्व तरीके से निभाती आई हैं और उनका मानना है कि वह एक टेक में काम करने वाली अभिनेत्री हैं। श्रीदेवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि, ‘‘मुझे याद नहीं कि मैंने किसी फिल्म में एक से अधिक टेक दिया हो। मेरे ख्याल से पहला टेक सबसे अच्छा होता है क्योंकि आप स्वत:स्फूर्त होते हैं और उसके बाद की कोशिश मशीनी हो जाती है। मैं दूसरे टेक में भरोसा नहीं करती।’’

‘चालबाज’ की अभिनेत्री श्रीदेवी के लिए किरदार सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। श्रीदेवी ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं और पर्दे पर अच्छे किरदार देने के लिए मैं अपने लेखकों, निर्देशकों एवं निर्माताओं को शुक्रिया कहना चाहती हूं। अच्छे काम भी हैं। मैं केवल करने के लिए फिल्में नहीं करना चाहती हूं। घर में भी मैं बहुत मसरूफ होती हैं और मुझे बहुत मजा आता है। मेरी दो बेटियां हैं। अगर कुछ लीक से हट कर या अच्छा होता है तो ही मैं करती हूं।’’

गौरतलब है कि श्रीदेवी को पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘मॉम’ में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। उनका कहना है कि वह कभी अपने काम से अधिक खुश नहीं होती हैं लेकिन उनकी हालिया फिल्म ‘मॉम’ में जान रही थीं कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन