1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ में एस एस राजामौली ने भी की थी एक्टिंग, क्या आपने पहचाना?

‘बाहुबली’ में एस एस राजामौली ने भी की थी एक्टिंग, क्या आपने पहचाना?

 Published : May 13, 2017 12:04 pm IST,  Updated : May 13, 2017 12:05 pm IST

क्या आपको पता है देश को बाहुबली जैसी भव्य फिल्म देने वाले एस एस राजामौली ने फिल्म के पहले भाग ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ में अभिनय भी किया था?

raja- India TV Hindi
raja Image Source : PTI

मुंबई: देश की सबसे बड़ी फिल्मों से एक ‘बाहुबली’ बनाने वाले निर्देशक एस एस राजामौली को कौन नहीं जानता? देश को ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्म देने वाले राजामौली ने भारतीय सिनेमा को बदलकर रख दिया। बाहुबली के पहले भाग में फिल्म ने महज 21 दिनों में 465 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे भाग ने 9 दिन में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके भारत की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई। लेकिन क्या आपको पता है देश को बाहुबली जैसी भव्य फिल्म देने वाले एस एस राजामौली ने फिल्म के पहले भाग ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ में अभिनय भी किया था?

baahubali
baahubali

चौंक गए न? जी हां, ये बिल्कुल सच है। फिल्म में राजामौली लगभग 1 मिनट तक नजर आते हैं। फिल्म का वो गाना ‘मनोहरी’ तो याद ही होगा आपको, जिसमें प्रभास और राणा दग्गूबाती, नोरा फतेही के ठुमके लगाते नजर आते हैं। उस गाने से ठीक पहले राजामौली का कैमियो था। जहां प्रभास मदिरा पीने की मांग करते हैं, और मदिरा परोसने वाला कोई और नहीं हमें ‘बाहुबली’ जैसी भव्य फिल्म देने वाले फिल्मकार एस एस राजामौली ही थे।

यहां देखिए फिल्म का वो सीन

बाहुबली 2 में प्रभास, राणा दग्गूबाती और अनुष्का शेट्टी मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और सत्यराज ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन