1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान और आमिर खान के साथ कार्तिक आर्यन की पांच साल पुरानी फोटो हुई वायरल

सलमान खान और आमिर खान के साथ कार्तिक आर्यन की पांच साल पुरानी फोटो हुई वायरल

 Published : Apr 27, 2020 10:18 am IST,  Updated : Apr 27, 2020 10:46 am IST

कार्तिक आर्यन ने सुभाष घई के साथ 'कांची' फिल्म में काम किया है। फिल्ममेकर ने एक्टर की तारीफ करते हुए फोटो शेयर की है।

Kartik Aaryan, Salman khan & Aamir khan unseen photo- India TV Hindi
सुभाष घई ने सलमान और आमिर संग कार्तिक की पुरानी फोटो शेयर की Image Source : TWITTER

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के नंबर वन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने साल 2011 में लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने कॉमिक सेंस और शानदार स्क्रीन अपीयरेंस से फिल्म मेकर्स का दिल जीत लिया। अब लगता है कि इस लिस्ट में 'परदेस' के डायरेक्टर सुभाष घई भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें आमिर खान और सलमान खान के साथ कार्तिक भी नज़र आ रहे हैं। 

ये फोटो साल 2015 की है। इस दिन फिल्ममेकर की बर्थडे पार्टी थी। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'साल 2015 में मेरे बर्थडे बैश पर मैंने कार्तिक आर्यन की आंखों में एक बड़ा सपना देखा, जो मेरी आखिरी फिल्म 'कांची' में हीरो था। आमिर खान और सलमान खान जैसा सुपरस्टार बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है.. आज मैं कार्तिक पर गर्व महसूस करता हूं कि वो सफलता की सीढ़ी पर चढ़कर यहां तक पहुंचा है। मेरी शुभकामनाएं।'

कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो वो 'लव आज कल' में नज़र आए थे, जो इसी साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसमें सारा अली खान भी लीड रोल में थीं। अब कार्तिक 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन