शाहरुख खान(shahrukh Khan) और गौरी खान(Gauri Khan) के बच्चे सुहाना खान(Suhana Khan) और अबराम(abram Khan) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सुहाना अपने भाई को बहुत प्यार करती है। दोनों की आपने कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई भी देखी होंगी। हाल ही में सुहाना खान को अपनी मां गौरी खान के साथ डिनर पर स्पॉट किया गया। जहां पता चला कि उनके फोन के वॉलपेपर में किसकी तस्वीर है।
Related Stories
जब सुहाना को स्पॉट किया गया तो उसके साथ उनके फोन की फोटो भी कैमरे में दर्ज हो गई। उस फोटो से पता चला कि सुहाना के फोन के वॉलपेपर पर उनके भाई अबराम की फोटो लगी हुई है। सुहाना के फोन की यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है।
अबराम खान को कुछ समय पहले अपने पिता शाहरुख खान के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था। हाल ही में वह अराध्या बच्चन की बर्थ डे पार्टी में नजर आए थे। जहां उन्होने मीडिया को अपनी फोटो लेने से मना कर दिया था।
इसके साथ ही शाहरुख खान, गौरी खान और सुहाना खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। इस फोटो में गौरी और सुहाना शाहरुख को किस कर रहे हैं। यह फोटो दिवाली पार्टी की है।यह फोटो तभी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सुहाना खान पिछले साल अगस्त में वोग मैगजीन के कवरस्टार से अपना डेब्यू कर चुकी हैं। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हाल ही में शाहरुख खान से सुहाना के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अपना अमेरिका में एक्टिंग कोर्स पूरा करेंगी। शाहरुख खान ने फिल्म जीरो के प्रमोशन के दौरान इस बात का भी खुलासा किया था कि वह जीरो के सेट पर सुहाना को लेकर जाते थे ताकि वह कटरीना और अनुष्का की परफार्मेंस देख सके।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर': अनुपम खेर सहित 14 कलाकारों के खिलाफ एफआईआर का आदेश
दीपक ठाकुर के फैंस के लिए गुड न्यूज, मिला बेस्ट एंटरटेनर का दादा साहब फाल्के पुरस्कार