1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' इस वजह से है बिल्कुल अलग

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' इस वजह से है बिल्कुल अलग

 Published : Sep 12, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 04:31 pm IST

'सुई धागा' वर्ष 2014 में सरकार द्वारा शुरू किए गए 'मेक इन इंडिया' अभियान पर आधारित है, जिसका उद्देश्य देश के स्वदेशी कपड़ा उद्योगों को बढ़ावा देना था। 

सुई-धागा- India TV Hindi
सुई-धागा

मुंबई: आगामी फिल्म 'सुई धागा' की रिलीज के लिए तैयार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि उनकी यह फिल्म पूरी तरह पारिवारिक मनोरंजक है। अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को सह-अभिनेता वरुण धवन के साथ संवाददाताओं से यह बात कही।

'सुई धागा' वर्ष 2014 में सरकार द्वारा शुरू किए गए 'मेक इन इंडिया' अभियान पर आधारित है, जिसका उद्देश्य देश के स्वदेशी कपड़ा उद्योगों को बढ़ावा देना था। फिल्म के बारे में अनुष्का ने कहा, "हमारे देश में पिछले कुछ वर्षो में अद्भुत उद्यमी सामने आए हैं। मुझे लगता है कि स्टार्ट-अप और उद्यमिता बड़े कदम हैं जिसे हमने फिल्म में दिखाया।" उन्होंने कहा, "फिल्म के हमारे किरदारों के पास अधिक अवसर नहीं थे लेकिन उनके पास बहुत प्रतिभा थी और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इन पात्रों का संघर्ष वास्तव में एक प्रेरणादायक कहानी है।"

'रब ने बना दी जोड़ी' के अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि हर किसी ने अपने जीवन में संघर्ष का अनुभव किया है। फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन