1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sui Dhaaga New Song: वरुण धवन-अनुष्का शर्मा की फिल्म का दूसरा गाना 'खटर-पटर' रिलीज

Sui Dhaaga New Song: वरुण धवन-अनुष्का शर्मा की फिल्म का दूसरा गाना 'खटर-पटर' रिलीज

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 09, 2018 03:22 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 03:27 pm IST

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का एक और गाना 'खटर पटर' रिलीज हो गया है। गाने में ममता और मौजी के संघर्ष को दिखाया गया है।

Sui Dhaaga New Song Khatar Patar release - India TV Hindi
Sui Dhaaga New Song Khatar Patar release

नई दिल्ली: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' का एक और गाना 'खटर पटर' रिलीज हो गया है। गाने में ममता और मौजी के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म में वरुण, मौजी के रोल में हैं और अनुष्का, ममता के। फिल्म में दोनों अपनी कंपनी खोलना चाहते हैं और अपने टैलेंट से प्रोडक्ट बनना चाहते हैं।

वरुण-अनुष्का ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का लिंक शेयर किया। गाने को पपॉन ने गाया है और अनु मलिक ने म्यूजिक दिया है। वरुण ग्रोवर ने गाना लिखा है।

दोनों एक्टर्स अलग-अलग शहर और इवेंट्स में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में दोनों 'इंडियन आयडल' के सेट पर भी गए थे, जहां शो के जज अनु मलिक ने फिल्म के लिए एक नया गाना 'सब बढ़िया' कंपोज किया।

'खटर-पटर' से पहले फिल्म का एक और गाना 'छांव लागा' रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों की सराहना मिली थी।

फिल्म की शूटिंग भोपाल, चंदेरी और दिल्ली में हुई है। यह 28 सितंबर को रिलीज होगी। बॉक्स-ऑफिस पर यह फिल्म विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' से क्लैश होगी। 'सुई धागा' को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। यह यश राज फिलम्स के बैनर तले बनी है। शादी के बाद यह अनुष्का की दूसरी फिल्म होगी। साथ ही यह वरुण और अनुष्का की भी पहली फिल्म है। इस साल मार्च में अनुष्का की 'परी' रिलीज हुई थी।

साल के अंत में अनुष्का की एक और फिल्म 'ज़ीरो' भी रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन