1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Photos: एक साथ नजर आए एक्स कपल रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा, वैनिटी वैन के बाहर की तस्वीरें वायरल

Photos: एक साथ नजर आए एक्स कपल रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा, वैनिटी वैन के बाहर की तस्वीरें वायरल

 Published : Sep 02, 2018 07:36 am IST,  Updated : Sep 02, 2018 07:51 am IST

रणवीर को जब पता चला कि अनुष्का उसी स्टूडियो में हैं तो वो तुरंत अनुष्का की वैनिटी के पास उनसे मिलने पहुंच गए।

Anushka Sharma, Ranveer Singh- India TV Hindi
Anushka Sharma, Ranveer Singh Image Source : YASH RAJ FILMS PVT LTD

नई दिल्ली: एक दूसरे को डेट कर चुके अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा शनिवार को महबूब स्टूडियो में एक साथ देखे गए। ‘दिल धड़कने दो’ में साथ काम कर चुके ये एक्स कपल अपनी फिल्मों की शूट से फ्री होकर एक दूसरे से मिलें। दोनों अनुष्का शर्मा की वैनिटी वैन में मिले। वैन से बाहर आते हुए दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह एक ही लोकेशन पर शूट कर रहे थे। रणवीर वहां रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग कर रहे थे, अनुष्का भी उसी स्टूडियो में थीं।

 रणवीर को जब पता चला कि अनुष्का उसी स्टूडियो में हैं तो वो तुरंत अनुष्का की वैनिटी के पास उनसे मिलने पहुंच गए। वैनिटी वैन से बाहर आती अनुष्का और रणवीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। तस्वीर में जहां अनुष्का ने प्लेसूट पहना हुआ था, वहीं रणवीर सिंबा के गेटअप में नजर आए।

इन तस्वीरों को देखकर ये साफ है कि अनुष्का और रणवीर ने पुरानी बातों पर मिट्टी डाल दी है और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों के मन में एक दूसरे के लिए कोई शिकायत नहीं है। बता दें, जहां अनुष्का ने विराट कोहली से शादी क है वहीं रणवीर सिंह इस साल नवंबर में दीपिका के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

बता दें, अनुष्का और रणवीर ने साथ में ‘बैंड, बाजा, बारात’ और ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब जब दोनों के बीच सब ठीक हो गया है तो हम उम्मीद करते हैं दोनों जल्द ही एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते साथ दिखें।

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सुई धागा’ में नजर आने वाली हैं, वहीं रणवीर सिंह सारा अली खान के साथ सिंबा में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन