1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नन्हे भांजे के साथ सुल्तान 'मामू' सलमान भी बन गये बच्चा....

नन्हे भांजे के साथ सुल्तान 'मामू' सलमान भी बन गये बच्चा....

 Published : Jul 05, 2016 11:44 am IST,  Updated : Jul 05, 2016 11:58 am IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ज़्यादातर अपने गुस्से और ऐटिट्यूड को लेकर चर्चा या विवादों में रहते हैं। इस बीच कभी कबार उनका हंसता-खेलता दिखाई देने वाला मूड उनके फैंस का भी दिल खुश कर देता है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ज़्यादातर अपने गुस्से और ऐटिट्यूड को लेकर चर्चा या विवादों में रहते हैं। इस बीच कभी कबार उनका हंसता-खेलता दिखाई देने वाला मूड उनके फैंस का भी दिल खुश कर देता है। दबंग खान का एक ऐसा ही ताज़ा वीडियो सामने आया है जिसमे वे बच्चे के साथ बच्चे बने दिखाई दे हैं। दरअसल, ये वीडियो सलमान की बहन अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया है। इस वीडियो में अर्पिता अपने नन्हे-मुन्हे बेटे आहिल को गोद में लिए हुए है वहीं मामा सलमान भांजे को हंसाने की कवायद करते नज़र आ रहे हैं।

वीडियो में सलमान आहिल को पहले मैं हूं हीरो तेरा गाना सुनाते हैं फिर इसके बाद वो सुलतान का गाना सुनाने लगते हैं। वीडियो में सलमान आहिल को हल्के-हल्के पंच से गुदगुदाने की कोशिश भी कर रहे हैं। उधर, मामू सलमान के इस अंदाज़ से भांजा आहिल भी बेहद खुश दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अर्पिता के फ्रेंड सर्किल के अलावा सलमान के फैंस के बीच भी खूब देखा जा रहा है।  

गौरतलब है कि सलमान की सुल्तान फिल्म की रिलीज़ को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है।  ईद के मौके पर रिलीज़ हो रही इस फिल्म के कई सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद भी की जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन