1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए सुमित व्यास को पसंद है लोगों को असली कहानियां दिखाना

तो इसलिए सुमित व्यास को पसंद है लोगों को असली कहानियां दिखाना

 Published : Apr 10, 2018 10:00 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 10:01 pm IST

सुमित व्यास पिछले कुछ वक्त से वेब श्रृखंला को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। उन्हें कई वेब सीरीज में शानदार अभिनय करते हुए देखा जा चुका है। फिलहाल वह अपनी अपनी अगली श्रृखंला 'द स्टोरी' में नजर आने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Sumeet- India TV Hindi
Sumeet

मुंबई: अभिनेता सुमित व्यास पिछले कुछ वक्त से वेब श्रृखंला को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। उन्हें कई वेब सीरीज में शानदार अभिनय करते हुए देखा जा चुका है। फिलहाल वह अपनी अपनी अगली श्रृखंला 'द स्टोरी' में नजर आने के लिए बिल्कुल तैयार है। सुमित व्यास का कहना है कि उन्हें ऐसे शोज पसंद हैं, जिनमें वास्तविक जीवन की कहानियां दिखाई-सुनाई जाती हैं। 'रूममेट्स', 'ट्रिपलिंग' और नेटफ्लिक्स की मूल फिल्म 'लव पर स्क्वेयर फूट' जैसी वेब श्रृंखला के बाद उन्होंने लिखा, "सुमित जी इंडिया के नए डिजिटल प्लेटफार्म जी5 पर दिखाई देंगे।"

सुमित ने कहा, "जब आप पीछे मुड़ कर देखते हैं तो हमेशा जीवन की कुछ अजीब बातों के बारे में सोचते हैं। कम से कम मैं यही करता हूं। मुझे ये शोज पसंद हैं, जहां काल्पनिक लघु कहानियों के बजाए असली कहानियां दिखाई-सुनाई जाती हैं। इस शो में, हर कोई अपनी जिंदगी की कहानी शेयर करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं लोगों के जीवन के बारे में बात करने और इसे देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मुझे अपनी संकोचशील कहानियों को शेयर करने को लेकर खुशी है।" गौरतलब है कि सुमित ने अपने वेब सीरीज के दम पर युवाओं के बीच एक खास पहचान हासिल कर ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन