1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील ग्रोवर बोलें, सलमान खान जैसा कोई अनुशासित नहीं है

सुनील ग्रोवर बोलें, सलमान खान जैसा कोई अनुशासित नहीं है

 Published : Dec 12, 2018 01:41 pm IST,  Updated : Dec 12, 2018 01:41 pm IST

सुनील ग्रोवर सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। इस दौरान सुनील ने सलमान को अनुशासित कहा है।

Sunil Grover - India TV Hindi
Sunil Grover  Image Source : INSTAGR$AM/SUNIL GROVER

कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर इन दिनों फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म 'भारत' में सलमान खान और कटरीना कैफ नजर आने वाले हैं। सलमान खान के साथ शूटिंग का अनुभव बताते हुए सुनील ने सलमान खान को अनुशासित व्यक्ति कहा है।

अली अब्बास द्वारा निर्देशित 'भारत' में काम कर रहे अभिनेता सुनील ग्रोवर का कहना है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान जैसा अनुशासित कलाकार नहीं देखा। सुनील ने मंगलवार को इंडियन टेलीविजन अकेडमी (आईटीए) 2018 के 18वें संस्करण के दौरान संवाददाताओं से यह बात कही।

'भारत' में पहली बार सलमान के साथ काम कर रहे सुनील ने कहा, "मैंने सलमान जैसा अनुशासित व्यक्ति और कलाकार नहीं देखा है। वह एक समय में बहुत काम कर लेते हैं। वह अपनी मौजूदा फिल्म की शूटिंग करते हैं तो साथ में 2032 में साइन करने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुन रहे होते हैं।"

सुनील ने कहा, "वह बहुत व्यस्त कलाकार हैं। वह टेलीविजन, ट्रेवलिंग करते हैं और अपनी चैरिटेबल संस्था 'बीइंग ह्यूमन' का भी काम देखते हैं। इसके अलावा वह रोजाना दो घंटे जिम में बिताते हैं। कुछ दिन पहले मैंने देखा कि कसरत करते हुए उनकी रिब्स फ्रैक्चर हो गई लेकिन तीसरे दिन वह दोबारा कसरत करते दिखाई दिए। मैं उन्हें एक्सरसाइज करते देखता हूं तो मुझे लगता है कि वह किसी और ही मिट्टी के बने हैं।"

'भारत' 2019 की ईद पर रिलीज होगी। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही और दिशा पटानी हैं।

सुनील ग्रोवर का कॉमेडी शो कानपुर वाले खुराना 15 दिसंबर से स्टार प्लस पर शुरु होने वाला है। इस शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह होंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

शाहरुख खान ने कटरीना की फोटो शेयर बताया क्या है 'हुस्न परचम'

'बिग बॉस' के सेट पर फिर होगा करण-अर्जुन का मिलन, 'जीरो' के प्रमोशन के लिए आएंगे शाहरुख खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन