1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी की फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का टीजर हुआ रिलीज

सनी की फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का टीजर हुआ रिलीज

 Published : Nov 11, 2015 11:59 am IST,  Updated : Nov 11, 2015 12:18 pm IST

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के रफ एण्ड टफ सनी देओल ने 10 अक्टूबर को अपनी आगामी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ का टीजर जारी कर दिया है। लगभग 17 साल के बाद एक फिर से उन्होंने निर्देशन

सनी की फिल्म 'घायल वन्स...- India TV Hindi
सनी की फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का टीजर हुआ रिलीज

नई दिल्ली:- बॉलीवुड के रफ एण्ड टफ सनी देओल ने 10 अक्टूबर को अपनी आगामी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ का टीजर जारी कर दिया है।

लगभग 17 साल के बाद एक फिर से उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है। उन्होंने अखिरी बार 1999 में आई फिल्म ‘दिल्लगी’ का निर्देशन किया था उसके बाद उन्होने अब अपनी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ को निर्देशित किया है।

'घायल वन्स अगेन' 1990 में आई उनकी फिल्म ‘घायल’ का ही सिक्वेल है। खबरों के अनुसार इस फिल्म की कहानी मुंबई के एक पुलिस अधिकारी के वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है।

इसे भी पढ़े:- ‘घायल वन्स अगेन’ का पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म की कहानी में चार युवाओं को दिखाया गया है जो अपने किसी भी मुद्दे को लोगों के सामने रखने में बिल्कुल भी नहीं झिझकते। और उनकी इसी आदत की वजह से देश का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति उनका दुश्मन बन जाता है।

यह फिल्म उनकी 90 के दशक में आई फिल्म ‘घायल’ से काफी अलग दिख रही है।

सनी के फैंस उनकी इस फिल्म और उनके ढ़ाई किलो के हाथ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘घायल वन्स अगेन’ सनी के पिता धर्मेंद्र ने ही प्रोड्यूस की है। फिल्म में सनी के अलावा सोहा अली खान, टिस्का चोपड़ा, ओम पुरी, नेहा खान, शिवम पाटिल और नरेंद्र झा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म का पोस्टर पहले ही सनी के जन्मदिन पर रिलीज कर दिया गया था उसमें एक बाजू नजर आ रही है जिसमें बहुत सारी चोंटे लगी हुई है और उसमें से खून निकल रहा है। बाजू को चार बच्चों के हाथो ने पकड़ रखा है। और एक बिल्डिंग के सामने दो आदमी बंदूक ताने खड़े दिख रहे हैं।

फिल्म अगले साल 15 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए सनी की फिल्म का टीजर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन