1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘घायल वन्स अगेन’ का पोस्टर हुआ रिलीज

‘घायल वन्स अगेन’ का पोस्टर हुआ रिलीज

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2015 01:04 pm IST,  Updated : Nov 08, 2015 01:07 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का पहला पोस्टर जारी कर दिया। यह फिल्म 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल है। जिसमें सनी के अलाव मिनाक्षी

‘घायल वन्स अगेन’ का...- India TV Hindi
‘घायल वन्स अगेन’ का पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'घायल वन्स अगेन' का पहला पोस्टर जारी कर दिया। यह फिल्म 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल है। जिसमें सनी के अलाव मिनाक्षी शेषाद्रि, अमरीश पुरी, राज बब्बर मुख्य किरदार में थे।

पोस्टर में एक बाजू नजर आ रही है जिसमें बहुत सारी चोंटे लगी हुई है और उसमें से खून निकल रहा है। बाजू को चार बच्चों के हाथो ने पकड़ रखा है। और एक बिल्डिंग के सामने दो आदमी बंदूक ताने खड़े दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- सनी देओल के जन्मदिन पर लॉन्च हुआ 'घायल वंस अगेन' का लोगो

देओल ने ट्वीटर पर पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, "चार मासूम बच्चे... देश के सबसे ताकतवर व्यक्ति के खिलाफ... उनके बीच सिर्फ एक व्यक्ति खड़ा है... घायल वन्स अगेन।"

इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा 58 वर्षीय देओल ने फिल्म का निर्देशन भी किया है।

फिल्म का लोगो सनी के जन्दिन के मौके पर रिलीज किया गया था।

अगले साल रिलीज हो रही फिल्म में तिस्का चोपड़ा, ओम पुरी और सोहा अली खान नजर आएंगे। फिल्म ‘दिल्लगी’ के बाद ‘घायल वंस अगेन’ सनी देओल की निर्देशन में बन रही दूसरी फिल्म हैं।

वीडियो में देखिए सनी की फिल्म का लोगो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन